किशनगंज, नवम्बर 3 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय किशनगंज के पशु पोषण विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। दिनांक 03 से 05 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पशु प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से अनुसूचित जाति के पशुपालकों की आजीविका को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. विनीत कुमार तथा महाविद्यालय के अधिष्ठाता के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालन क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों क...