किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को ठाकुरगंज में भव्य तिरंगा यात्रा स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिये बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। प्रचंड गर्मी भी देशभक्ति के उत्साह को कम नहीं कर सकी। यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस व एसएसबी के जवान, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। भारत के स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रीय गीत 'वं...