Kishanganj News: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
किशनगंज, अगस्त 23 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शनिवार को दोपहर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मोहम्मद कैफ (10) व मोहम्मद शबाब (12) दोनों वार्ड सदस्य मो. इजहार के भतीजे एवं भगिना बताये गये हैं। मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी ने बताया कि दोनों बच्चे शनिवार को अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना का प्रभाव घटना की खबर गांव में फैलते ही मृतक बच्चों के परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.