किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। सदर अस्पताल में हाल ही में शुरू किए गए आधुनिक आईसीयू की सुविधाओं को लेकर सामने आई एसी खराब होने की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल संज्ञान लिया। जांच में एसी में तकनीकी खामी सामने आने के बाद आवश्यक मरम्मत कर उसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एसी की खराबी स्थायी नहीं थी और तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए इसकी सेवा प्रभावित हुई थी। अब आईसीयू में कूलिंग व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। आईसीयू जैसी संवेदनशील चिकित्सा इकाई में तापमान का संतुलित रहना मरीजों की देखभाल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए तकनीकी समस्या की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को लगाया गया और खराबी को दूर किया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से आईसीयू की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की...