किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज में सोमवार को कॉलेज का 11वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह के माध्यम से महाविद्यालय की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए संस्थान को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण ने अपने भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी सामूहिक प्रयास से महाविद्यालय को शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करें। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय के संस्थापक को दी श्रद्धांजलिमहाविद्यालय की गतिविधियाँ उन्होंने महाविद्यालय ...