किशनगंज, सितम्बर 11 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज ​शहर के डुमरिया भट्टा स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में शुक्रवार, 11 सितंबर को शनि जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर को लेकर मंदिर कमिटी और श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ​मंदिर के मुख्य पुरोहित हीरा लाल भार्गव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 11 सितंबर को शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के दिन भगवान शनि देव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महापूजा एवं विशेष आरती संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : डुमरिया भट्टा स्थित शनि मंदिर में 11 सितंबर को भक्तिभाव ...