किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के क्षेत्र अंतर्गत बलिया पंचायत क्षेत्र क टंगी गाँव के समीप डीबी-50 रोड किनारे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर में एक ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे के वक्त डीबी-50 रोड के किनारे कई लोग पटवा बांधने का काम कर रहे थे। ट्रैक्टर को पलटते देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, जिससे लोगों की जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बाद में, एक जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क किनारे से हटाया गया। ...