किशनगंज, अगस्त 22 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला भू-अर्जन विभाग के तत्वावधान में जिले की विभिन्न महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं से संबंधित भू- अर्जन कार्य प्रगति की संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक की कार्यवाही समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन (मेजर डिस्ट्रिक्ट ग्रीन फील्ड रोड), गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, अररिया-गलगलिया नई ब्रॉडगेज रेल लाइन, बिहार राज्य उच्च पथ एसएच- 99 परियोजना, बहादुरगंज-टेढ़ागाछ पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक तक ठाकुरगंज बाईपास, एस एच-99 (बैसा) से एन एच -31 (कानकी) के बीच अभयपुर घाट पर उच्च स्तरीय एचएलआरसीसी पुल, पहुंच पथ...