किशनगंज, नवम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय 'सबका सम्मानझ्रजीवन आसान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आम जनमानस की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन-सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डीएम ने आमजनों की समस्या...