किशनगंज, सितम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भेड़ियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र, कार्यालय महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम भेड़ियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र, किशनगंज के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, किशनगंज द्वारा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और जानकारी दी गयी। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिये गये। यह भी पढ़ें- डीएम ने स्टार्टअप सेल का किया निरीक्षण, युवा उद्यमियों ने पेश किए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्सऔद्योगिक क्षेत्र की स्थिति उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।युवाओं के स्वरोज...