किशनगंज, सितम्बर 29 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता जिले में पुलिस के कार्यकलापों, अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान और विधि-व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर सोमवार को डीआईजी ने सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों के साथ एसपी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक डीआईजी आधुनिकीकरण (बिहार, पटना) सह प्रभारी नोडल पदाधिकारी तौहीद परवेज ने की। इस मौके पर एसपी संतोष कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण, अपराध नियंत्रण, लंबे समय से लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं निष्पादन तथा पुलिस के कार्यकलापों से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी तौहीद परवेज ने एक-एक कर सभी थानों के थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में चल रहे मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने सख्त ...