किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डाक्टर की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा प्रभावित रही। इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों के नहीं बैठने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित नहीं हुईं और स्वास्थ्यकर्मियों ने जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। बताया गया कि बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से सहरसा अस्पताल से जुड़े मामले में डाक्टर की मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की गई थी। संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चिकित्सकों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग रखी थी। मांगों पर अपेक्षित पहल नहीं होने के बाद डाक्टर ने गुरुवार को ओपीडी...