किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता। ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेलखंड पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। एक स्कूल के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर डाउन इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से पिपरीथान पंचायत के निचानबस्ती वार्ड संख्या 12 निवासी प्रभास सिंह की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे की परिस्थितियां मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार-अररिया-सिलीगुड़ी डाउन इंटरसिटी ट्रेन से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि प्रभास सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे और हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुल...