किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 74 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भक्सर भिठ्ठा गांव निवासी 22 वर्षीय फैम के रूप में हुई है। वह जमशेद का पुत्र बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब एक बजे एसएसबी की 41वीं वाहिनी की जी कंपनी और गलगलिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बक्सरभिट्टा गांव स्थित एक घर में संदिग्ध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर एसएसबी की जी कंपनी भातगांव, ए कंपनी निमुगुड़ी और गलगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संबंधित घर में छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान एक पारदर्शी प्ल...