Kishanganj News: ठाकुरगंज में पहली बार गूंजेगा दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा का आध्यात्मिक संदेश
किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमांचल की धार्मिक गतिविधियों में 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार पद्मभूषण दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ठाकुरगंज पहुंचेंगी। ठाकुरगंज शहर के गांधी मैदान में उनके दिव्य दर्शन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर नगर से लेकर सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सूरजापुरी विकास मोर्चा के अध्यक्ष ताराचंद धनुका के नेतृत्व में निभाई जा रही है। वे प्रतिदिन ठाकुरगंज के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। आयोजन को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए महिलाओं और पुरुषों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.