किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के जागीर पदमपुर पंचायत अंतर्गत नयाबारी पदमपुर में शुक्रवार रात ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तालबारी निवासी मुन्ना आलम(24) के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, नयाबारी पदमपुर में शुक्रवार रात ट्रैक्टर से धान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे मुन्ना आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौतहादसे में ...