Kishanganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बुधवार की देर रात कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एनएच-327ई पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक शिवम दास (21) व दीप कुंडू (19) की जान चली गई। पिकू पब्लिक स्कूल के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ठाकुरगंज शहर के क्लब के समीप रहने वाले शिवम दास (21), पिता स्व. विकास दास और दीप कुंडू (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही बाइक से ठाकुरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीकू पब्लिक स्कूल के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.