किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: पोठिया। पोठिया प्रखंड के कस्वाकलियागंज पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पीरपोखर पिछले 14 वर्षों से भवनहीन है। विद्यालय भवन निर्माण के लिए करीब 10 वर्ष पहले ही जमीन विद्यालय के नाम उपलब्ध करा दी गई, लेकिन अब तक भवन निर्माण की दिशा में विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन के लिए दूसरे विद्यालय में जाना पड़ रहा है, जबकि भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में शिक्षक शिक्षिकाओं को टीन के छोटे से शेड में बैठकर विद्यालय संचालन की मजबूरी बनी हुई है। पोठिया प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर कस्वाकलियागंज पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित पीरपोखर गांव में वर्ष 2012 में शिक्षा विभाग ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की थी। शुरुआत में गांव के चौपाल में विद्याल...