किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज शहर में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश होने से मौसम सुहावना बन गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लगातार बारिश के दौरान शहर की सड़कें सुनसान हो गई। लोग जहां थे वहां बारिश से बचने के लिए घर, दुकान, ओवरब्रिज के नीचे खड़ा रहे ताकि बारिश से बच सके। हालांकि कई लोग जरुरी काम से निकले थे तो बारिश में भींगते अपने गणंत्वय जाते दिखे। शाम में बारिश की वजह से बाजार पर भी थोड़ा असर दिखा। बाजार में लोगों की भीड़ कम दिखी। सड़कें सुनसान रही। जरुरी काम से ही लोग सड़क पर निकले थे। वहीं जमकर हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान की फसल को बारिश से काफी फायदा पहुंचा है। वहीं मूसलाधार बारिश की वजह से किशनगंज शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के समय जलजमाव की समस्या भी देखी गई। बारिश की वजह से इन ...