किशनगंज, अक्टूबर 31 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन लोगों के आय का प्रमुख जरिया है। ऐसे में पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल संबंधित परामर्श महत्वपूर्ण हो जाता है। गांव-पंचायत स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टर के माध्यम से पशुओं का नि:शुल्क इलाज, परामर्श और दवा मिलने से पशुपालकों को सुविधा होती है। इसी के मद्देनजर जीविका और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से ठाकुरगंज के बेसरबाटी पंचायत, चुरलीहाट मैदान में शनिवार को पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 500 से अधिक पशुओं का इलाज हुआ। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका के माध्यम से गांव-पंचायत स्तर पर पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन से पशुपालकों को सुविधा मिल रही है। चरणबद्ध तरीके से किशनगंज जिला...