किशनगंज, सितम्बर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। परिवार नियोजन को केवल बच्चों की संख्या सीमित करने के नजरिये से देखना इसके व्यापक महत्व को सीमित कर देता है। सही मायने में यह महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों के पोषण एवं शिक्षा, परिवार की आर्थिक स्थिरता और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य निर्णय है। किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिले में, जहां बड़ी आबादी ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहती है, परिवार नियोजन की जानकारी और सेवाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, ताकि भौगोलिक दूरी, जानकारी की कमी या झिझक किसी परिवार के स्वास्थ्य निर्णय में बाधा न बने।इसी उद्देश्य से जिले में मिशन परिवार विकास अभियान 2026 के तहत जागरूकता और सेवा गतिविधियों को व्यापक रूप दिया जा रहा है। स...