किशनगंज, जुलाई 19 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में अनु. जाति और अनु. जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989, नियम-1995 (समय-समय पर यथासंशोधित) के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की जानकारी शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यकाल कक्ष में आयोजित बैठक में अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विगत 24 फरवरी 2026 को सम्पन्न प्रथम त्रैमासिक बैठक से वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज प्राथमिकी स्तर पर कुल 15 मामलों में कुल 31 पीड़ितों व आश्रितों के बीच मो० 1104500.00 (ग्यारह लाख चार हजार पाँच सौ) एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 04 मामलों में 05 लाभुकों के बीच मो० 375750.00 (तीन लाख पचहत्तर हजार सात सौ पचास) रूपये का भुगतान कर...