किशनगंज, जुलाई 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला सामान्य प्रशाखा, किशनगंज के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रशाखा से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीएम ने सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित सभी नियम एवं विनियम की अद्यतन फाइल तैयार कर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक को जिला पदाधिकारी स्तर से पत्र प्रेषित करने का निर्देश भी दिया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लंबित आवेदनों की अंचलवार सूची तैयार करने...