Kishanganj News: जहां विसर्जन के अगले दिन शुरू होती है मां दुर्गा की आराधना, वह गांव है कुटकोडांगी
किशनगंज, अक्टूबर 12 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। जब पूरे इलाके में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शारदीय दुर्गा पूजा का समापन हो जाता है, तब ठाकुरगंज के एक गांव में भक्ति का नया अध्याय शुरू होता है। यहां नवरात्र के समापन का इंतजार नहीं, बल्कि सामान्य दुर्गा पूजा के विसर्जन के अगले ही दिन मां की आराधना की तैयारी होती है। यह गांव है किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की साखुआडाली पंचायत स्थित कुटकोडांगी, जहां कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू करने की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम है। पूजा का यह अलग क्रम और राजवंशी तथा आदिवासी समुदायों की साझा भागीदारी इस गांव को खास पहचान देती है। इस वर्ष 21 अक्टूबर को सामान्य शारदीय दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जबकि 22 अक्टूबर को कुटकोडांगी में कलश स्थापना के साथ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.