किशनगंज, अक्टूबर 16 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जन्म -मृत्यु पंजीकरण विषय से संबंधित इंटर हाई स्कूल, किशनगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त जन्म -मृत्यु पंजीकरण अधिनियम संबंधित जागरुकता कार्यक्रम में पुराने एवं नये अधिनियम के आलोक में जन्म -मृत्यु पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया के बारे में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई ।

जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया और महत्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र जन्म की तारीख एवं स्थान का प्रमाणिक दस्तावेज होने के साथ बच्चों के नामांकन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड , कन्या उत्थान योजना आदि तथा मृत्यु प्रमाण पत्र...