किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया और आवेदन सौंपे।

समस्याओं का गंभीरता से समाधान एसपी संतोष कुमार ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आवेदन पर कार्रवाई एसपी संतोष कुमार ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप...