किशनगंज, नवम्बर 9 -- मंगला काली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु Kishanganj News: दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड के जनता हाट स्थित ऐतिहासिक मंगला काली मंदिर में रविवार की देर रात विधि-विधान के साथ काली पूजा संपन्न हुई। पूजा के बाद सोमवार की सुबह से ही मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। करीब 75 वर्ष पुराने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पिछले वर्ष भव्यता के साथ पूरा हुआ था। इस बार भी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली ...