किशनगंज, अक्टूबर 30 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ठाकुरगंज नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र के भातढाला पोखर, सागढाला पोखर और बशीर नगर पोखर का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया और पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत ने तेज की तैयारी, तीन पोखरों का किया निरीक्षणछठ घाटों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान किशनगंज के अपर समाहर्ता (एडीएम) सह ठाकुरगंज नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम, ठाकुरगंज के अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार, राजस्व अधिकारी राहुल कुमार तथा नगर विकास विभाग, किशनगंज ...