किशनगंज, अक्टूबर 12 -- चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। पुलिस को घर में चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात सहित 25 हजार रुपए नगदी भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देशन और ठाकुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार पंत के नेतृत्व में पहाड़कट्टा थाना पुलिस द्वारा की गई है। किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की 10 अक्टूबर को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के दामलबाड़ी निवासी सहर अबू के बंद घर से करीब 44 भरी सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित के आवेदन के आधार पर पहाड़कट्टा थाना में ...