किशनगंज, सितम्बर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है की दोनों आरोपी चोरी की बाइक को 20 हजार रुपये में बेचने के लिए बस स्टैंड के पास ग्राहक तलाश रहे थे।​ सूचना मिलते ही किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। बताया जाता है कि दोनों आरोपी युवक बिना नंबर प्लेट की एक बाइक को डे मार्केट ओवरब्रिज के पास रेलवे पटरी की झाड़ियों में छुपा रखा था और बाइक को बेचने के लिए बस स्टैंड के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पू...