किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। एहतियातन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में कई जगहों व किशनगंज शहर के अलग-अलग स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसके साथ ही सभी चेक पोस्ट पर भी वाहन चेकिंग की गई। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र, कोचाधामन, ठाकुरगंज व पोठिया थाना क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों में थाना के पुलिस पदाधिकारी सुबह 11 बजे के बाद से ही चेक पोस्टों में तैनात होकर वाहन जांच कर रहे थे। जिसमें फरिंगगोला, रामपुर, चर घरिया आदि स्थानों में वाहन जांच की जा रही थी।

चेक पोस्ट पर जांच वाहन जांच में बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, ट्रिपल लोडिंग आदि में जुर्माना की राशि वसूल की गई। करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई। खासकर ...