किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने गलगलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले गलगलिया चेकपोस्ट पहुंचकर वहां की जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद रिगल रिसोर्सेस फैक्ट्री पहुंचकर परिसर में संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गलगलिया चेकपोस्ट पर अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही और जांच प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। मौके पर तैनात कर्मियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच में पूरी सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत...