किशनगंज, अगस्त 4 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती अनुमंडल में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसडीपीओ-2 कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कांडों का शीघ्र अनुसंधान पूरा कर आरोपपत्र दाखिल करने, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तेज करने तथा गैर-जमानती वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी ल...