किशनगंज, नवम्बर 14 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर किशनगंज जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शनिवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान पूरे श्रद्धा, पवित्रता और नेम-निष्ठा के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही व्रती महिलाएं खरना के प्रसाद की तैयारी में जुटी रहीं। शाम होते ही घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे और पूरे वातावरण में भक्ति की खुशबू फैल गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रतखरना का अनुष्ठान और पूजा विधि खरना छठ महापर्व का बेहद महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद भगवान सूर्य एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना करती ह...