किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। दशकों पुराना डाकघर का दो तल्ला भवन जर्जर और खंडहर में तब्दील होने के उपरांत विभागीय कार्यपालक अभियंता द्वारा जर्जर डाकघर भवन का संचालन लोगों के लिए जोखिमपूर्ण बताकर मानव रहित करने संबंधी रिपोर्ट दिया गया था। उसके बावजूद प्रतिकुल परिस्थिति में डाकघर का संचालन डाक कर्मी और ग्राहकों के जान को जोखिम में डालकर लंबे समय से चल रहा था। यह भी पढ़ें- Godda News: 35 साल में जर्जर हुआ पोड़ैयाहाट का डाक बंगला, अब 'भूत बंगला' की पहचानजर्जर डाकघर की स्थिति विगत दो माह पहले जर्जर एवं मानव जीवन के लिए जोखिमपूर्ण उप डाकघर भवन बहादुरगंज को बंद कर अस्पताल चौक के पास एक निज किराये के मकान में वैकल्पिक तरीके से संचालित होने के बाद लोगों को वाहन पार्किंग करने से लेकर डाक विभाग से जुड़े कार्य को निष्पादन करने में ...