किशनगंज, जुलाई 26 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में शनिवार को एक समीक्षा और समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्ष प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर उन्हें धरातल पर उतारने की रणनीति बनाना था। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कई महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 'आदर्श विद्यालय', 'बिहार स्कूल' और नवनिर्मित 'डिग्री कॉलेज' के बेहतर संचालन पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कोचाधामन में योजनाओ...