किशनगंज, सितम्बर 30 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता डीएम नवीन कुमार बुधवार को कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान डीएम ने कोचाधामन अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे डीएम नवीन कुमार ने इस दौरान अंचल कार्यालय के सभी पंजीयो का बारीकी से अवलोकन करते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम नवीन कुमार ने अंचल कार्यालय के रोकड़ पंजी, सभी तरह के अभिश्रव, बंदोबस्ती पंजी,बासगीत पंजी, अतिक्रमण पंजी सहित कार्यालय से संबंधित अन्य पंजीयो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सीओ सदिर रऊफ को पंजीयों में पाई गई कमियों को 30 दिनों में दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वही डीएम ने सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि अंचल से संबंधित कार्यों का समय से निपटारा हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए,लोगो की समस्याओं ...