किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता एवं प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण के मार्गदर्शन में आत्मा सुपौल द्वारा प्रायोजित मक्का की वैज्ञानिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 13 अक्टूबर 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसमें आत्मा, सुपौल के सहायक तकनीकी प्रबंधकों के साथ कुल 50 किसान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्य वैज्ञानिक डॉ. अयान अलीपत्रा एवं आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मक्का की वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत...