किशनगंज, अक्टूबर 8 -- ठाकुरगंज में कुत्ते के हमले से दहशत Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कुत्ता के काटने से लोगों में दहशत का माहौल है। वार्ड संख्या तीन और एक के डांगीबाड़ी, चेंगमारी, पावर हाउस, जलेबिया मोड़, मार्केटिंग यार्ड और क्लब मैदान के आसपास पिछले कुछ दिनों में कुत्ते ने करीब 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लाल रंग का यह कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। कुत्ता के डर के कारण लोग बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से भी परहेज कर रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द कुत्ता को पकड़कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर प...