किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र के बालुबाड़ी में अनानास की खेती करने वाले किसान को चोरों ने निशाना बनाया है। बागान से भारी मात्रा में अनानास चोरी होने के मामले में गलगलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, बालुबाड़ी में एक किसान के अनानास बागान से बड़ी मात्रा में फल चोरी किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मामले की जांच और छानबीन के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस घटना में और कितने लोग शामिल थे तथा चोरी किए गए अनानास को कहां खपाने की योजना थी। गलगलिया थानाध्यक...