Kishanganj News: किसानों को मल्टीलेयर वेजिटेबल कल्टीवेशन एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले के टेढागाछ प्रखंड की खनियाबाद पंचायत के फूलवारी गांव में किसानों के लिए मल्टीलेयर वेजिटेबल कल्टीवेशन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों, यथा बीजामृत, जीवामृत एवं सुपर कम्पोस्ट तैयार करने की विधि तथा उनके उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 40 किसानों के बीच सात प्रकार की सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया। स्थानीय किसान सलाहकार के सहयोग से किसान इन बीजों का उपयोग करते हुए मल्टीलेयर फार्मिंग अपनाएँगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को मल्टीलेयर वेजिटेबल कल्टीवेशन एवं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.