किशनगंज, अक्टूबर 12 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 16.56 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई आरपीएफ व उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा की गई। पकड़ा गया आरोपी बलराम कुमार और सूरज कुमार अररिया जिले का रहने वाला है। शराब बंगाल से अररिया ले जाया जाना था। टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एचके शर्मा, उत्पाद निरीक्षक हैदर अली और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।​ शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद की गई शराब पश्चिम बंगाल से किसी ट्रेन के माध्यम से आगे ले जाई जा रही थी।​ मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक हैदर अली ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और एक्साइज विभाग की ओर से रेलवे परिसरों में समय-समय पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी नियमित अभियान के तहत स...