Kishanganj News: किशनगंज के औद्योगिक विकास को मिली ऐतिहासिक सौगात
किशनगंज, अक्टूबर 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले के औद्योगिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ठाकुरगंज के गलगलिया चेक पोस्ट स्थित एक प्रमुख औद्योगिक इकाई को वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में विकास का नया रास्ता साफ हो गया है। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निरंतर प्रयासों से मिले इस सौगात से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मंत्रीपरिषद की बैठक में किशनगंज के औद्योगिकीकरण से जुड़ा यह निर्णय लिया गया। ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया चेक पोस्ट स्थित मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली, 2016 के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस देने के प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगा दी गई। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.