किशनगंज, अगस्त 20 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के सिरनिया गांव में बुधवार को निर्माणाधीन राम मंदिर के ढलाई कार्य का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग एवं श्रमदान से मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। ढलाई कार्य के दौरान गांव के युवा, बुजुर्ग सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए निर्माण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्य नहीं, बल्कि पूरे गांव की एकजुटता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक भी है। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिदाता भूपेंद्र कुमार मंडल का महत्व...