किशनगंज, अगस्त 23 -- Kishanganj News: किशनगंज。 संवाददाता किडजी माउंट लिट्रा जी स्कूल में सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए चुनाव के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चुनाव में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मतदान किया। किडजी माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मनौव्वर रिजवी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उनके अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है।

चुनाव परिणाम चुनाव के बाद हेड बॉय के रूप में सिमव अनवर और शौर्य गुप्ता तथा हेड गर्ल के रूप में मलाला और फैजी का चयन किया गया। वहीं डिप्टी हेड बॉय के पद पर आर्यन तथा डिप्टी हेड गर्ल के पद पर अहाना साह को चुना गया।

अन्य पदों का चयन डिसिप्लिन कैप्टन के लिए आयुष चौधरी चुने ...