किशनगंज, अक्टूबर 14 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। सुभाषपल्ली स्थित कालीबाड़ी में मंदिर पुनर्निर्माण और श्री काली प्रतिमा की पुन: प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमिटी द्वारा मंदिर पुनर्निर्माण पूजन, नवनिर्मित मंदिर की पवित्रता और समृद्धि के लिए विशेष वैदिक अनुष्ठान,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता काली प्रतिमा का पुन: प्रतिष्ठा, हवन, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी गई। पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...