किशनगंज, जुलाई 27 -- Kishanganj News: पोठिया निज। संवाददाता, जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने रविवार देर संध्या बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया।

प्रशासन की कार्रवाई पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पाड़लाबाड़ी पंचायत अंतर्गत खरखारी स्थित मोहागर डोंक स्थित काला सिंघिया घाट पर अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही 16 नावों को मौके पर ही बुलडोजर चलाकर विनष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फूलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मोहागर डोंक नदी के काला सिंघिया घाट पर छापेमारी अभियान चलाया।

नावों का विनाश अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू ढुलाई एवं खनन में प्रयुक्त नावों को चिह्नित किया ग...