किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। पाठामारी थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एनएच-327ई पर नूरी चौक के समीप एक कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की खेप ले जायी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-327ई पर नूरी चौक के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना लाया। पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन को थाना लाया गया है। माम...