किशनगंज, नवम्बर 3 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संबाददाता किशनगंज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एक कार से 323 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार समेत कार को जब्त करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो नवंबर की शाम कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के पिपरीथान चौक के पास गश्ती दल वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से तेज गति से आ रही एक सफेद रंग की कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर कार को पकड़ लिया। त...