किशनगंज, अक्टूबर 11 -- पचास वर्षों से जर्जर सड़क से हजारों परेशान Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। पैक्स गोदाम से झाड़बाड़ी, टप्पू, ललबाड़ी समेत कई गांवों को जोड़ने वाली करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 50 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादीयों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों के लिए सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की एक महत्वपूर्ण जरूरत है। बरसात के समय ग्रामीणों घुमावदार सड़क से इन गांवों तक आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीण जुल्फकार अली, मुख्त...